चोरी की एक्टिवा पर जाली नंबर लगाकर घूमने वाला गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Jan 04, 2022 - 01:13 PM (IST)


चंडीगढ़। सुशील राज। चोरी की एक्टिवा पर जाली नंबर लगाकर घूम रहे युवक को पुलिस ने सैक्टर 22/17 की विभाजित सडक़ पर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहाली निवासी दिलप्रीत सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी से बरामद एक्टिवा 2019 में सैक्टर 34 से चोरी किया था। सैक्टर 17 थाना पुलिस ने दिलप्रीत के खिलाफ चोरी और जाली नंबर लगाने का मामला दर्ज कर लिया।

 


सैक्टर 17 थाना प्रभारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सैक्टर 22/17 की विभाजित सडक़ पर नाका लगा रखा था। नाके  पर पुलिस ने सामने एक्टिवा आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने एक्टिवा को रोक कर उससे कागजात मांगे तो वह बहाने बनाने लगा। पुलिस को उसपर शक हुआ।  पुलिस ने जब वाहन एप पर एक्टिवा का नंबर चेक किया तो वह जाली पाया गया। पुलिस ने उसी समय एक्टिवा सवार दिलप्रीत को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने एक्टिवा 2019 से सैक्टर 34 पुलिस स्टेशन के एरिया से चोरी किया था। सैक्टर 17 थाना पुलिस ने आरोपी से अन्य चोरी की वारदात के बारे में पूछताछ कर रही है।

News Editor

Ajay Chandigarh