सेवामुक्त होने वाले डॉक्टरों और माहिरों को 3 माह के सेवा विस्तार का ऐलान

punjabkesari.in Tuesday, Sep 08, 2020 - 05:43 PM (IST)

चंडीगढ़(अश्वनी,धवन): कोविड के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मुख्यमंत्री अमरेंद्र ने सेवामुक्त हो रहे डॉक्टरों और माहिरों को 3 माह का सेवा विस्तार देने का ऐलान किया है। साथ ही मुख्य सचिव को टैक्नीशियनों और लैब असिस्टैंटों की भर्ती प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बताया कि कैबिनेट के फैसले अनुसार पहले डॉक्टरों को 30 सितम्बर तक विस्तार दिया गया था जिसे अब 31 दिसम्बर तक बढ़ा दिया है। 

सरकार ने निर्णय लिया है कि सरकारी अस्पतालों द्वारा  कोविड के गंभीर मरीजों को उनकी इच्छा अनुसार घर का खाना मुहैया करवाया जाएगा। सरकार द्वारा वार्डों में विशेष उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे जिससे मरीजों और अटैंडैंटों के मध्य वीडियो कॉल द्वारा बातचीत यकीनी बनाई जा सके। मुख्यमंत्री ने समूह सरकारी लैबों को आर.टी.-पी.सी.आर. का साइकिल थ्रैशहोल्ड (सी.टी.) मूल्य मुहैया करवाने की हिदायतें भी दी हैं। घरेलू एकांतवास में मरीजों खासकर जिनकी आयु 40 वर्ष से अधिक है, की नियमित निगरानी के लिए ऐसी प्रणाली अमल में लाने के लिए कहा गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News