केंद्र सरकार के खिलाफ बगावत पर उतरे भाजपा नेता

punjabkesari.in Monday, May 14, 2018 - 05:26 PM (IST)

चंडीगढ़ःपूर्व केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री और भाजपा नेता हरमोहन धवन ने पार्टी के विरूद्ध बगावत पर उतर आए हैं। चंडीगढ़ में उन्होंने कहा कि भाजपा पर विश्वास करके जनता ने साल 2014 में वोट दिए थे। पर सरकार बनने के बाद भाजपा ने जनता को धोखा ही दिया है।  सरकार बनने के बाद उन्होंने जनता से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया। 

 

उन्होंने  कहा कि चुनावों के दौरान पार्टी का पूरा साथ देने पर भी उन्हें पिछले डेढ़ वर्ष से जलील किया जा रहा है। उनको पार्टी की किसी मीटिंग में नहीं बुलाया जा रहा। हालांकि उन्होंने अभी पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया, पर आगामी 20 मई को वह यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा के साथ मिलकर बड़ा ऐलान करेंगे।  

Punjab Kesari