पंजाब स्वास्थ्य मिशन का पुनर्गठन, स्वास्थ्य मंत्री ब्रह्म महिंद्रा बने को-चेयरमैन

punjabkesari.in Friday, Feb 08, 2019 - 12:54 PM (IST)

चंडीगढ़(शर्मा): मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह की चेयरमैनशिप में पंजाब स्वास्थ्य मिशन का पुनर्गठन किया गया है। कमेटी में स्वास्थ्य व परिवार कल्याण, मैडीकल एजुकेशन एंड रिसर्च मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा को-चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे।

स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग के प्रवक्ता अनुसार स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने की वचनबद्धता को पूरा करने के लिए उच्च स्तरीय कमेटी की प्रमुख गतिविधियों की योजनाबंदी व निरीक्षण मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह स्वयं करेंगे।

इस कमेटी में वरिष्ठ मंत्री, वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारी, विश्व बैंक, पी.जी.आई., स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय, वल्र्ड हैल्थ ऑर्गेनाइजेशन के प्रतिनिधियों के साथ-साथ अमृतसर से एस.बी.एम. ग्रुप ऑफ कॉलेजिस के चेयरमैन व सोशल वैल्फेयर एंड एजुकेशन सैल के कन्वीनर को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

Vatika