चंडीगढ़ में भीषण गर्मी से हाल-बेहाल, 42 डिग्री से पार हुआ दिन का तापमान

punjabkesari.in Monday, Jun 13, 2022 - 04:08 PM (IST)

चंडीगढ़ः चंडीगढ़ में गर्मी के कहर कारण लोग परेशान है। शनीवार को शहर का तापमान 42.9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जोकि आम से 4 डिग्री ज्यादा था, जोकि कम से कम तापमान 29 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जोकि आम से 4 डिग्री ज्यादा था। केंद्र की मानें तो रविवार एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो रहा है, जिस कारण पंजाब और हरियाणा में बारिश होनी संभावित है। साथ ही चंडीगढ़ में गरज के साथ बारिश के आसार बने हुए है। हालांकि तापमान 43 डिग्री के आस-पास रह सकता है पर हलकी राहत रहेगी। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कारण पूर्वी हवाएं चलनी शुरू होंगी, जिस कारण तापमान में थोड़ी कमी देखी जा सकती है। 


आज कैसे रहेगा मौसम
केंद्र मुताबिक  आसमान में बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ हलकी बारिश के आसार। दिन का अधिक से अधिक तापमान 43 डिग्री और निचला तापमान 29 डिग्री रहेगा। सोमवार आसमान साफ रहेगा। अधिक से अधिक तापमान भी 43 डिग्री और निचला 29 डिग्री रहेगा। मंगलवार भी आसमान साफ रहेगा। दिन का तापमान 43 डिग्री, जबकि निचला 29 डिग्री तक रह सकता है।  

Content Writer

Vatika