ढींडसा पिता-पुत्र अकाली दल से बर्खास्त

punjabkesari.in Monday, Feb 03, 2020 - 07:16 PM (IST)

चंडीगढ़: सिद्धांतों की लड़ाई को लेकर बादल परिवार के खिलाफ झंडा बुलंद करने वाले सुखदेव सिंह ढींडसा और परमिन्दर सिंह ढींडसा को अकाली दल में से बर्खास्त कर दिया गया है। यह फैसला चंडीगढ़ में सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में हुई कोर समिति की बैठक में लिया गया है। 

यहां यह भी बताने योग्य है कि रविवार को संगरूर में हुई अकाली दल की रैली में ढींडसा पिता-पुत्र के खिलाफ मता पास किया गया था और इस रैली के केवल एक दिन बाद ही सुखदेव सिंह ढींडसा और परमिन्दर सिंह ढींडसा को पार्टी में से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News