फसलों के एम.एस.पी. में अभूतपूर्व वृद्धि स्वागतयोग्य: चुघ

punjabkesari.in Tuesday, Sep 22, 2020 - 10:50 AM (IST)

चंडीगढ़(शर्मा): भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री तरुण चुघ ने कहा कि रबी फसलों की एम.एस.पी. में बढ़ौतरी से कृषि अध्यादेशों का विरोध कर रहे राजनीतिक दलों को करारा झटका लगा है। उन्होंने देश विशेष रूप से पंजाब व हरियाणा के किसानों को अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के दुष्प्रचार के बहकावे में न आकर नए कृषि कानूनों के तहत फसल को देश-विदेश में कहीं भी बेचने के अधिकार को अपनी आय वृद्धि का साधन बनाएं। 

लोकसभा में कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा अगामी सीजन की फसलों के एम.एस.पी. के दामों में अभूतपूर्व वृद्धि का स्वागत किया। एम.एस.पी. में वृद्धि की घोषणा कर अपने आप को तथाकथित किसान हितैषी बताने वाले पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह, कांग्रेस पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़, आम आदमी पार्टी के प्रधान भगवंत मान, विपक्षी दल के नेता हरपाल चीमा को अगाह करते हुए कहा कि पंजाब के अन्नदाता किसानों को बरगलाने से बाज आएं अन्यथा पंजाब के किसान विधानसभा चुनावों में दोहरा चरित्र अपनाने वाले राजनीतिक दलों को समेटने में गुरेज नही करेंगे। 

Vaneet