चंडीगढ़ में देह व्यापार के बड़े अड्डे का भंडाफोड़, विदेशी लड़कियां बरामद

punjabkesari.in Wednesday, Jun 07, 2023 - 12:20 PM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील) : चंडीगढ़ में देह व्यापार के बड़े अड्डे का पर्दाफाश हुआ। मिली जानकारी के अनुसार थाईलैंड से लड़कियों को लाकर शहर के स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर देह व्यापार कराया जा रहा है। मामला सामने आते ही पुलिस ने सेक्टर-44 स्थित राग स्पा सेंटर पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने थाईलैंड से 4 लड़कियों  को छुड़ाया। इसके अलावा गुरदासपुर के बटाला निवासी मैनेजर निखिल और बुड़ैल निवासी रिसेप्शनिस्ट पूजा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने लड़कियों को थाईलैंड से नारी निकेतन भेज दिया है। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने स्पा सेंटर मालिक बलविंदर सिंह गिल, सह आरोपी दीया, मैनेजर निखिल और रिसेप्शनिस्ट पूजा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने निखिल और पूजा को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने पूजा को कानूनी हिरासत में और निखिल को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

डी.एस.पी. दलबीर सिंह को सूचना मिली कि सेक्टर-44 स्थित राग स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में देह व्यापार चल रहा है। देह व्यपारा का मालिक लड़कियों को थाईलैंड से  लाया था। डी.एस.पी. ने स्पा सेंटर पर छापा मारने के लिए स्पेशल टीम गठित की और फर्जी ग्राहकों को डील करने के लिए स्पा सेंटर भेजा। ग्राहक ने स्पा सेंटर में मैनेजर निखिल और रिसेप्शनिस्ट पूजा से मुलाकात की। दोनों ने थाईलैंड की लड़कियों को दिखाया और डील हो गई। ग्राहक ने जैसे ही दोनों को पैसों का भुगतान किया, डी.एस.पी. ने स्पा सेंटर पर छापा मारा। 

पुलिस को स्पा सेंटर के अंदर थाईलैंड की 4 लड़कियां मिलीं, जिन्हें पुलिस ने छुड़ाया। पुलिस ने मौके से मैनेजर निखिल और रिसेप्शनिस्ट पूजा को गिरफ्तार कर लिया। मैनेजर निखिल ने पुलिस को बताया कि स्पा सेंटर का मालिक बलविंदर सिंह गिल है। वह गिल के कहने पर देह व्यापार करता है। इसमें सह आरोपी दीया उनका साथ देती हैं। पुलिस ने बताया कि थाईलैंड से आई लड़कियां जीरकपुर में रहती थीं। पुलिस टीमें मालिक बलविंदर सिंह गिल और दीया की तलाश में छापेमारी कर रही हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini