स्कूल की किताबों में सिख गुरुओं बारे अध्याय गायब होने की जांच हो : डा. चीमा

punjabkesari.in Sunday, Apr 29, 2018 - 10:19 AM (IST)

चंडीगढ़(ब्यूरो): शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं की इतिहास की किताब से सिख गुरुओं और राज्य के इतिहास संबंधी अध्याय गायब करने के लिए उच्च स्तरीय जांच व जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र को लिखे पत्र में पूर्व शिक्षा मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा ने कहा है कि दुख की बात है कि बोर्ड ने इतिहास रचने वालों को ही राज्य के इतिहास की किताबों से बाहर निकाल दिया। उन्होंने कहा कि 12वीं की नई इतिहास की किताब की छपाई व वितरण पर तुरंत रोक लगा देनी चाहिए। अकाली नेता ने कहा कि 12वीं कक्षा के इतिहास की पुरानी किताब में सिख गुरुओं, सिख योद्धाओं व पंजाब के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक पक्षों के बारे में जानकारी देने वाले 23 अध्याय थे। नई किताब में सभी अध्यायों को हटाकर सिखों के गौरवमयी इतिहास के बार में सिर्फ आधे पन्ने की जानकारी दी है। 

Vatika