राहुल गांधी बताएं कि 1984 के सिख कत्लेआम के आरोपियों का उन पर क्या दबाव है : सुखबीर

punjabkesari.in Saturday, Aug 25, 2018 - 11:54 PM (IST)

चंडीगढ़ (अश्वनी): शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 1984 में सिखों के किए योजनाबद्ध कत्लेआम में कांग्रेस पार्टी की भूमिका पर बेशर्मी के साथ इन्कार करके गांधी परिवार की कातिल मानसिकता को सही ठहराया है और अपनी इस हरकत के साथ वह इस अमानवीय व घिनौने कार्य में भागीदार बन गया है। 

यहां पार्टी के मुख्य कार्यालय में प्रैस कॉन्फ्रैंस दौरान अकाली दल के अध्यक्ष ने कहा कि अब राहुल गांधी के लिए जरूरी हो गया है कि वह जवाब दें कि 1984 सिख कत्लेआम के आरोपियों का उन पर क्या दबाव है और क्या उन्होंने उनके कहने पर ही लंदन में यह कहा है कि  सिख कत्लेआम में कांग्रेस पार्टी की कोई भूमिका नहीं है? उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह द्वारा बेगुनाह सिखों के कत्लेआम के लिए मांगी गई माफी व उस समय की कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी द्वारा जताए अफसोस के बाद आपके द्वारा 1984 सिख कत्लेआम में कांग्रेस का हाथ होने संबंधी मारी पल्टी पर आपको देश को बताना चाहिए कि इस भयानक कत्लेआम में कांग्रेस भागीदार नहीं थी तो फिर यह माफियां क्यों मांगी गई थीं।

सुखबीर ने राहुल गांधी को याद करवाया कि क्या आप 1984 कत्लेआम के आरोपियों जगदीश टाइटलर व सज्जन कुमार को इस मामले में जेल जाने से पहले ही यह संदेश भेज रहे हो कि कांग्रेस पार्टी का उनको समर्थन करना जारी रहेगा और उनको 1984 के कत्लेआम में गांधी परिवार की भूमिका बारे कोई भी सनसनीखेज खुलासा नहीं करना चाहिए। 

Des raj