विदेश भागने की कोशिश में 1 व्यक्ति गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Apr 30, 2018 - 03:17 PM (IST)

श्री मुक्तसर साहिब, (दर्दी): पुलिस ने अमरजीत सिंह बी-6 संत नगर करनाल को दिल्ली हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर श्री मुक्तसर साहिब पुलिस के हवाले कर दिया है। जानकारी अनुसार सुखमंदर सिंह वासी वडिंग की बेटी करप्रीत कौर की शादी 1 फरवरी, 2014 को हरप्रीत सिंह पुत्र माहल सिंह से हुई थी। लड़की पहले स्टडी वीजा पर कनाडा में रहती थी। लड़के वालों ने शादी के समय लड़की वालों से शर्त रखी थी कि लड़का विदेश लड़की के साथ जाएगा व हम कोई दहेज की मांग नहीं करेंगे परंतु बाद में वह अपने फैसले से बदल गए व 80 तोले सोने व नकदी की मांग की।

शादी के बाद लड़की ने बच्चे को भी जन्म दिया परंतु घरेलू झगड़ा चलता रहा। लड़की ने थाना सदर मुक्तसर में एफ.आई.आर. दर्ज करवाई थी कि उसके ससुराल वाले उसका सोना आदि बेचा जा रहा हैं। अदालत द्वारा सम्मन भेजने पर आरोपियों के पेश न होने कारण उनको भगौड़ा करार दिया गया परंतु धोखे से लड़की की सास चरणजीत कौर पहले विदेश चली गई थी परंतु लड़की के जेठ अमरजीत सिंह को पुलिस ने दिल्ली हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया जोकि इस समय थाना सदर की हिरासत में है। एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद उसको एक दिन के ज्यूडीशियल रिमांड पर भेज दिया गया है।
 

Anjna