बिजली गिरने से 1 की मौत, 7 घायल

punjabkesari.in Wednesday, Sep 12, 2018 - 06:09 PM (IST)

फतेहगढ़ साहिब: पंजाब में बुधवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक 64 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए।

घायलों में एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि हादसा सिरहिंद कस्बे के नजदीक खानपुर गांव में सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। बारिश के दौरान हरवंश सिंह और अन्य लोग पेड़ की छाया में खड़े थे। पुलिस ने बताया कि इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने हरवंश सिंह की मौत हो गई जबकि सात अन्य घायल हो गए। घायलों में एक छह साल का बालक है। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Vaneet