हैरोइन, कांटे और नकदी समेत 2 गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Nov 10, 2018 - 04:32 PM (IST)

फरीदकोट(राजन): स्थानिक थाना सदर के सहायक थानेदार चरनजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी की तरफ से दो कथित्त आरोपियों सरबन सिंह और हरपिन्दर सिंह वासी गांव कोटसुखिया से हैरोइन और अन्य सामान बरामद करके गिरफ्तार कर लिया गया।             

जानकारी अनुसार जब पुलिस पार्टी गश्त कर रही थी तो गांव ढुड्डी में पहुंचने पर उक्त कथित आरोपियों को 10 ग्राम हैरोइन, एक कम्प्यूटर कांटा, मोटरसाइकिल और 5050 रुपए बरामद कर गिरफ्तार कर लिया गया। इन दोनों आरोपियों विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके पुलिस की तरफ से आगे वाली कार्यवाही जारी है।

Vaneet