170 ग्राम गांजा व 13 ग्राम स्मैक समेत 1 महिला समेत 3 काबू

punjabkesari.in Wednesday, Sep 28, 2022 - 06:10 PM (IST)

फरीदकोट(राजन): स्थानीय थाना सिटी व सदर की पुलिस पार्टी के द्वारा एक महिला समेत तीन आरोपियों को गांजे व स्मैक समेत गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पहले मामले में थाना सिटी के सहायक थानेदार जगदेव सिंह ने बताया कि लीला देवी उर्फ मंजू वासी जोतराम कालोनी फरीदकोट को कालोनी के नजदीक से उस समय गिरफ्तार किया गया जब यह हाथ में पकड़े मोमी लिफाफे में गांजा लेकर जा रही थी। उन्होंने बताया कि गांजे का वजन 170 ग्राम पाया गया। 

इसी तरह थाना सदर के सहायक थानेदार बलदेव सिंह ने बताया कि आरोपी गुरसेवक सिंह व जसपाल सिंह वासी गांव मोरांवाली की गिरफ्तारी 13 ग्राम स्मैक बरामद कर की गई। उन्होंने बताया कि जब पुलिस पार्टी गश्त कर रही थी तो गांव क्लेर के पास पहुंचने पर एक मोटरसाइकिल पर आ रहे उक्त दोनों आरोपी जब पुलिस पार्टी देखकर भागने लगे। सहायक थानेदार बलदेव सिंह व पुलिस कर्मचारियों द्वारा इन्हें काबू कर लिया गया। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal