हैरोइन सहित 4 गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Jan 23, 2019 - 11:01 AM (IST)

फरीदकोट (राजन): जिले के सीनियर पुलिस कप्तान राजबचन सिंह संधू द्वारा गलत तत्वों विरुद्ध शुरू की गई मुहिम के अंतर्गत सेवा सिंह मल्ली एस.पी. (इन्वैस्टीगेशन) और यादविन्दर सिंह बाजवा डी.एस.पी. (इन्वैस्टीगेशन) के दिशा-निर्देश पर सी.आई.ए. स्टाफ पुलिस ने 4 कथित दोषियों को हैरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया है।

इस संबंध में इंस्पैक्टर नरिन्दर सिंह प्रमुख सी.आई.ए. स्टाफ ने प्रैस को जानकारी देते बताया कि सहायक थानेदार जगसीर सिंह और एस.आई. सुरिन्दर सिंह साथी कर्मचारी सहित संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने के लिए गश्त पर थे। इस दौरान गांव ढुड्डी में गुप्त सूचना मिली कि लखवीर सिंह उर्फ लक्खा और जगमीत सिंह निवासी ढुड्डी हैरोइन बेचते हैं।

गुप्त सूचना मुताबिक बताए गए ठिकाने पर जब पुलिस पार्टी की तरफ से रेड की गई तो इन दोनों से 10 ग्राम हैरोइन बरामद कर इनको गिरफ्तार कर लिया गया। एक अन्य मामले में इंचार्ज सी.आई.ए. स्टाफ ने बताया कि सहायक थानेदार परविन्दर सिंह और सहायक थानेदार परमजीत सिंह की तरफ से अपने साथी कर्मचारी की सहायता से गुरप्रीत सिंह और इकबाल सिंह निवासी ढुड्डी से 10 ग्राम हैरोइन बरामद कर गिरफ्तार कर लिया गया।

Anjna