आशा वर्कर्ज ने सिविल अस्पताल के आगे लगाया धरना

punjabkesari.in Wednesday, Dec 05, 2018 - 01:15 PM (IST)

जैतो (जिंदल): बाजाखाना में सिविल अस्पताल के आगे आशा वर्कर्ज ने अपनी मांगों के संबंध में धरना लगाया। इस धरने का नेतृत्व राज्य प्रधान अमरजीत कौर रणसिंह वाला ने किया।

उन्होंने मांगों का जिक्र करते हुए कहा कि आशा वर्कर्ज की मासिक रिपोर्ट 28, 29 तारीख तक लेनी यकीनी बनाई जाए व उनका मेहनताना 7-8 तारीख तक उनके खाते में डाला जाए, आशा वर्कर्ज के 5 रजिस्टरों की बार-बार चैकिंग का कारण बताया जाए, आशा वर्कर्ज के बिना इंसैंटिव का लैटर जारी किया जाए, आशा वर्कर्ज का जो भी काम मंथली रिपोर्ट से अलग किया जाता है, उसके इंसैंटिव में अलग एंट्री होनी चाहिए, आशा वर्कर्ज को बी.एस.एन.एल. के सिम कार्ड जारी करने से पहले लैटर जारी किया जाए आदि के अलावा अन्य मांगों को लेकर आशा वर्कर्ज द्वारा धरना लगाया गया। इस मौके पर जिला प्रधान कु लदीप कौर फरीदकोट भी उपस्थित थे।
 

bharti