सफाई कर्मचारी यूनियन की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, किया रोष प्रदर्शन

punjabkesari.in Saturday, Jun 22, 2019 - 06:44 PM (IST)

गिद्दड़बाहा (संध्या): सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान राजेश कुमार बोबी टांक की अध्यक्षता में स्थानीय नगर कौंसिल में हड़ताल के दूसरे दिन पंजाब सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते रोष प्रकट किया गया। समूह सदस्यों ने स्थानीय उप मंडल मजिस्ट्रेट ओम प्रकाश के दफ्तर जाकर उन को मांग पत्र सौंपा था जिस में 48 घंटो का समय दिया गया था परंतु 24 घंटे बीत जाने के बाद भी जब अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया तो हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रखी गई। प्रधान राजेश कुमार बोबी टांक ने बताया कि यदि उन की मांगों न मानी गई तो समूह सफाई कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी और कर्मचारी अनिश्चितकाल समय के लिए हड़ताल करने को मजबूर होंगे। इस हड़ताल में कृष्ण कुमार आंक, विजय कुमार,बाले राम, अमित कुमार, दीपक कुमार, सत्तपाल और समूह बहनों ने भी हिस्सा लेते रोष प्रदर्शन करते पंजाब सरकार मुर्दाबाद के नारे लगा अपनी जायज मांगों के लिए नगर कौंसिल में धरना लगाकर शमूलियत की।

यह हैं मांगें
1. सफाई कर्मचारियों को पहल के आधार पर पेडिंग वेतन दी जाये।
2. सम्बन्धित सफाई कर्मचारियों का रहता पी.ऐफ जमा करवाया जाये।
3. शहर की साफ सफाई के लिए 25 सफाई सेवक पहल के आधार पर भरती किये जाए।
4. सफाई सेवकों के दो विकलांग असामियां भरीं जाए।

शहर अंदर गंदगी की भरमार
सफाई कर्मचारियों की तरफ से शहर के अंदर की सफाई न करने पर शहर के अंदर गलियों बाजारों में जगह जगह पर गन्दगी के ढेर लगे नजर आए। दुकानदारों की तरफ से अपनी दुकानों का कूड़ा दुकानों के आगे सड़क के बिल्कुल बीच शुक्रवार से फेंकना शुरू किया गया था, शनिवार भी सड़कों पर कूड़ा फेंकने और सफाई कर्मचारी की तरफ से हड़ताल पर चले जाने कारण कूड़ा न उठवाने से शहर के अंदर काफी बुरा हाल हो गया। कूड़ा उड़ -उड़ कर लोगों के घरों में दाखिल होता रहा। दुकानदार भी गन्दगी कारण परेशान नजर आए। सब्जी मंडी वाली सड़क, घंटा घर, धीर मार्केट, रौशन मार्केट, श्री दुर्गा मंदिर वाला क्षेत्र, बस अड्डा आदि तमाम क्षेत्रों में गंदगी कारण लोग बेहाल रहे।

पशुओं ने भी लगाऐ डेरे
गंदगी के ढेरों पर पशुओं ने भी अपना डेरा लगा लिया। अग्रवाल कालोनी, सिनेमा रोड, हुसनर चौंक आदि स्थानों पर पड़े कूड़ों में से कुछ खाने की लालसा लिए पशुओं के बड़े बड़े झूंडों ने डेरे लगा रखे हैं, जिस के साथ बुजुर्गों और बच्चों के लिए खतरा बने यह पशु चिंता का विषय बने हैं।

Mohit