कांग्रेस से निकाले नेताओं ने जिला प्रधान का फूंका पुतला

punjabkesari.in Tuesday, Sep 18, 2018 - 11:16 AM (IST)

जैतो (वीरपाल, गुरमीत,जिंदल): गत 10 सितम्बर को कांग्रेस धड़ेबंदी बारे ‘पंजाब केसरी’ में प्रकाशित खबर पर मोहर लग गई। विधानसभा हलका जैतो के कांग्रेसी नेताओं के आपसी मतभेद कारण सीनियर नेता और वर्कर धड़ेबंदी की भेंट चढ़ गए। जिला प्रधान जोगिन्द्र सिंह पंजगराईं ने हलका इंचार्ज मोहम्मद सदीक के 20 के करीब नजदीकियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया।पार्टी से निकाले गए वर्कर राजदीप सिंह औलख प्रधान ट्रक यूनियन जैतो और बलवंत सिंह वाड़ा भाईका प्रधान ट्रक यूनियन बाजाखाना, ब्लॉक समिति जोन भाना से बागी होकर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार सुखदीप कौर, दबड़ीखाना गांव से इन्द्रजीत सिंह आदि ने पूर्व विधायक और जिला प्रधान जोगिन्द्र सिंह पंजगराईं के विरुद्ध अपना रोष प्रकट करते हुए जैतो में उनका पुतला फूंका। 

क्या कहते हैं प्रधान ट्रक यूनियन जैतो  
राजदीप सिंह औलख प्रधान ट्रक यूनियन जैतो ने कहा कि हम पार्टी के लिए दिन-रात कार्य करने वाले वर्कर हैं। जिला प्रधान जोगिन्द्र सिंह पंजगराईं और हलका इंचार्ज  मोहम्मद सदीक की आपसी धड़ेबंदी है। इसी का शिकार 20 के करीब पार्टी वर्कर हुए हैं। 

बिना कारण हमें पार्टी से निकाला: जोगिन्द्र सिंह
जिला प्रधान जोगिन्द्र सिंह पंजगराईं ने कहा बिना किसी कारण हमें पार्टी से निकाला गया है। जिला प्रधान ने हलका जैतो में जिला परिषद और ब्लाक समिति चुनाव दौरान कांग्रेस से बाहर के लोगों को कांग्रेस की टिकटें देकर एक साजिश तहत मोहम्मद सदीक के गुट को बागी गुट बना दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमारी मां पार्टी है और हम उसके साथ खड़े हैं और खड़े रहेंगे।

जल्द होगा समस्या का समाधान : मो. सदीक
हलका जैतो के इंचार्ज जनाब मोहम्मद सदीक का कहना है कि जिला प्रधान के पास कोई पावर नहीं कि पार्टी के लिए कार्य कर रहे वर्करों को बिना किसी कारण पार्टी से निकाल दें। धड़ेबंदी से हमेशा पार्टी का नुक्सान होता है। इस कारण पार्टी वर्करों ने अपना रोष जाहिर किया है। आज इस संबंध मेरी बात पंजाब प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ के साथ हुई है। इस समस्या का जल्द हल निकाल लिया जाएगा। 

क्या कहते हैं यूथ कांग्रेस जिला प्रधान  
यूथ कांग्रेस जिला प्रधान मनजिन्दर सिंह हैप्पी का कहना है कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रधान सुनील जाखड़ की हिदायतें हैं कि पार्टी में बगावत करने वाले और पार्टी विरुद्ध गतिविधियां करने वाले लोगों की पार्टी में कोई जगह नहीं है।

bharti