लड़की को डरा-धमका कर ले जाने के आरोप में युवक पर मामला दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Jun 24, 2018 - 03:04 PM (IST)

गिद्दड़बाहा (कुलभूषण): गिद्दड़बाहा क्षेत्र के एक गांव की लड़की को डरा-धमका करएक नौजवान द्वारा कहीं ले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंधी थाना गिद्दड़बाहा पुलिस ने पीड़ित लड़की के पिता के बयानों पर अमरीक सिंह पुत्र गोगल सिंह के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। थाना गिद्दड़बाहा के एस.एच.ओ. केवल सिंह ने बताया कि लड़की के पिता के बयानों में बताया कि उसकी 18 वर्षीय लड़की कालेज में पढ़ती है। उनके गांव का रहने वाला अमरीक सिंह भी उसके साथ पढ़ता है।

उक्त अमरीक सिंह अक्सर ही उनकी लड़की के पीछे जाता था जिस संबंधी उन्होंने उसको कई बार रोका भी था। गत दिनों उनकी लड़की कालेज गई परंतु वापस नहीं लौटी। परिवार वालों की तरफ से अपने स्तर पर लड़की की तलाश की गई परन्तु लड़की के बारे में कोई जानकारी न मिलने पर उन्होंने थाना गिद्दड़बाहा पुलिस को सूचित किया, जबकि उसी दिन से ही अमरीक सिंह भी गांव से गायब है। उनको शक है कि अमरीक सिंह ही उनकी लड़की को डरा-धमका कर कहीं ले गया है। 

Anjna