पुत्रवधू ने लगाया ससुर पर अश्लील हरकतें करने का आरोप

punjabkesari.in Friday, Mar 22, 2019 - 08:14 AM (IST)

श्री मुक्तसर साहिब (तनेजा): गांव कोलियांवाली में एक महिला से उसके ससुर द्वारा अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसारवह अपने पति सहित नामधारी डेरे में रहती है तथा उसका ससुर सुखविंदर सिंह डेरे में सेवादार के तौर पर काम करता है, जो अक्सर ही उस पर बुरी नजर रखता था और उससे अश्लील हरकतें करता रहता था।

गत दिनों उसके पति का जन्मदिन था। उसका भाई भी आया हुआ था। रात को सुखविंदर सिंह ने उसके भाई को शराब पिला दी तथा नशे में होने के कारण जब वह सो गया तो ससुर भी रात को आकर उसके साथ चारपाई पर सो गया, जोकि उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। इस पर उसने शोर मचा दिया तथा सुबह पुलिस को सूचना दी। उधर थाना सिटी पुलिस ने सुखविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Anjna