अफीम की खेती करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Mar 24, 2019 - 09:58 AM (IST)

मलोट (गोयल): एस.पी. इकबाल सिंह ने बताया कि थाना सदर मलोट के इंचार्ज एस.आई. बिक्रमजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने गांव शेरगढ़ में अफीम की खेती करने वाले व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

उन्होंने बताया कि थाना सदर मलोट पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि जसविन्द्र सिंह सुपुत्र सुखमंदर सिंह निवासी गांव शेरगढ़ अपने खेत में अफीम की खेती कर रहा है। इस सूचना के आधार पर जब पुलिस द्वारा जांच की गई तो पुलिस ने उसके खेत में से 230 किलोग्राम अफीम के पौधे बरामद करके उसको हिरासत में ले लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anjna

Recommended News

Related News