डी.सी. ने किया 500 विद्यार्थियों  की क्षमता वाले मल्टीपर्पज हाल का उद्घाटन

punjabkesari.in Friday, Sep 14, 2018 - 11:12 AM (IST)

मुक्तसर साहिब (तनेजा, खुराना): सैंट सहारा ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूट से संबंधित यहां की प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्था सेंट सहारा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, फिरोजपुर रोड मुक्तसर में गत दिवस माता सौंधा देवी मैमोरियल मल्टीपर्पज हाल का उदघाटन जिले के डी.सी. एम.के. अरविंद कुमार आई.ए.एस. ने किया। इस संबंधी कॉलेज के प्रिं. डॉ. संदीप कटारिया ने बताया कि माता सौंधा देवी एजुकेश्नल सोसायटी द्वारा गत 10 सालों में चलाए जा रहे इस कॉलेज में यह मल्टीपर्पज हाल बनाया गया है। हाल 500 विद्यार्थियों  की क्षमता वाला है।

इसमें उच्च कोटि का साऊंड सिस्टम फिट किया गया व लाइट व हवा का बढिय़ा इंतजाम किया गया है। डी.सी. ने कहा कि इस मल्टीपर्पज हाल में विद्यार्थियों को विभिन्न सभ्याचारक व सामाजिक गतिविधियों करवाकर उनका सर्वांगीण विकास किया जाएगा। संस्था के चेयरमैन डॉ. नरेश परुथी ने वर्कशॉप करवाने के लिए आयोजकों का धन्यवाद किया।  इस अवसर पर जिले के ए.डी.सी. डॉ. रिचा आई.ए.एस., संस्था के सरप्रस्त मंगत राम परुथी, डायरैक्टर डॉ. सपना परुथी, प्रिं राकेश परुथी, प्रबंधक सागर परुथी व एन.जी.ओ. के नुमाइंदे वरिंदरपाल गलोरी, बूटा राम कमरा, रोशन लाल चावला, प्रो. गोपाल सिंह आदि उपस्थित हुए। 

bharti