ईंटें उठाने को लेकर हुए झगड़े में व्यक्ति से मारपीट, तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Oct 01, 2026 - 05:36 PM (IST)

फरीदकोट (राजन): थाना सदर फरीदकोट अधीन पड़ते गांव घोनीवाला में घर के पास पड़ी ईंटें उठाने को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति की कथित तौर पर पिटाई करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में गांव घोनीवाला के रहने वाले हरजिंदर सिंह पुत्र जगजीत सिंह ने बताया कि 29 सितंबर की शाम को वह ड्यूटी से घर लौट रहा था। जब वह अपने घर के पास पहुंचा तो तीन व्यक्ति उसकी जगह में पड़ी ईंटें उठा रहे थे। जब शिकायतकर्ता ने उन्हें ईंटें उठाने से रोका तो तीनों ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि जगह को लेकर एक केस पहले से ही माननीय कोर्ट में चल रहा है, जिसकी वजह से यह झगड़ा हुआ है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने हरजिंदर सिंह पुत्र रणजीत सिंह, जशनप्रीत सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह और कुलविंदर सिंह पुत्र रणजीत सिंह, सभी गांव घोनीवाला के रहने वाले, के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News