मिनिस्टीरियल एसो. के धरने में शामिल हुए कई विभाग

punjabkesari.in Thursday, May 10, 2018 - 11:21 AM (IST)

फरीदकोट (हाली): पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसिज एसो. फरीदकोट की तरफ से अमरीक सिंह संधू जिला प्रधान और राज्य सीनियर उप प्रधान की अध्यक्षता में जिला प्रबंधकीय काम्पलैक्स के सामने रोष रैली कर धरना दिया गया।  धरने में डी.सी. दफ्तर, शिक्षा विभाग, एक्साइज विभाग, सिंचाई विभाग, सहकारिता विभाग, खजाना विभाग, बी.एंड आर., फूड सप्लाई, पशु पालन विभाग, मछली पालन विभाग, इंडस्ट्री विभाग और आई.टी.आई. विभाग शामिल हुए।

 

इस मौके पर जिला प्रधान अमरीक सिंह संधू ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से पेश किए गए बजट को मुलाजिमों के लिए आज तक का सबसे अधिक मुलाजिम विरोधी कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि बजट में पुरानी पैंशन स्कीम बहाल करने, छठे पे-कमीशन को लागू करने, कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने और नई भर्ती करने संबंधी कोई पैसा तजवीज नहीं किया गया।

 

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा न किया गया तो दफ्तरी कर्मचारी काम बंद करके सड़कों पर आने के लिए मजबूर होंगे। इसके साथ ही 10 मई को भी जिला प्रबंधकीय काम्पलैक्स फरीदकोट में डी.सी. दफ्तर आगे रोष रैली की जाएगी। इस मौके पर नरिन्द्र शर्मा जनरल सचिव, अमरजीत सिंह वालिया वित्त सचिव, गुरविन्द्र सिंह विर्क प्रधान डी.सी. दफ्तर, मक्खण सिंह मान प्रधान एक्साइज विभाग, गुरजीत सिंह प्रधान फूड सप्लाई और देश राज प्रधान सहकारिता विभाग ने भी संबोधित किया। 

swetha