फसलों पर टिड्डियों के हमले कारण किसानों में डर का माहौल

punjabkesari.in Monday, Feb 03, 2020 - 04:12 PM (IST)

फरीदकोट (हाली): जिले के बाजाखाना के नजदीकी गांवों में फसलों पर टिड्डी दल के हमले कारण किसानों में डर का माहौल पाया जा रहा है। जानकारी अनुसार गांव घणिया के किसान गुरमेल सिंह की फसल में टिड्डियां देखीं गई। इस मौके किसान गुरमेल सिंह ने बताया कि रोजमर्रा की तरह खेत में चक्कर मारने समय काफी स्थानों पर टिड्डियां दिखाई दीं जिनको मौके पर ही मार दिया गया। 

उन्होंने बताया कि बाजाखाना के नजदीकी गांवों के खेतों में भी टिड्डियां देखीं गई हैं। उन्होंने सम्बंधित विभाग के कर्मचारियों से अपील की कि किसानों की फसलों का दौरा किया जाये और किसानों को इस बारे जागरूक किया जाये। उन्होंने किसानों को भी अपील की कि टिड्डी दल के हमले से बचाव के लिए अपने खेतों में जरूर चक्कर मारें ताकि फसलों को नुक्सान होने से बचाया जा सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News