किसानों ने डी.सी. कार्यालय के समक्ष दिया धरना

punjabkesari.in Saturday, Jan 19, 2019 - 12:28 PM (IST)

श्री मुक्तसर साहिब(तनेजा, खुराना): पंजाब के 7 संघर्षशील संगठनों के सांझे मोर्चे के आह्वान पर आज डी.सी. कार्यालय के समक्ष 3 किसान संगठनों ने रोष धरना दिया तथा पंजाब व केंद्र सरकार के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी की।

इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के जिलाध्यक्ष पूर्ण सिंह दोदा, किरती किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष बलविंदर सिंह भुट्टीवाला व क्रांतिकारी यूनियन के कन्वीनर टहल सिंह हुसनर ने कहा कि कर्जे तले दबे किसानों के लिए बैंकों व आढ़तियों द्वारा लिए गए चैक फंदा बन रहे हैं। उन्होंने मांग की कि किसानों के खाली चैक वापस दिए जाएं, गिरफ्तारी वारंट वापस लिए जाएं और किसानों की जमीनों की कुर्की रोकी जाए। यदि ऐसा न किया गया तो किसान संगठनों द्वारा संघर्ष और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर गुरमुख सिंह सेलबरा, बलविंदर सिंह थांदेवाला व गुरभगत सिंह भलाईआना ने आरोप लगाया कि सरकार पंजाब के समूचे किसानों का पूरा कर्जा माफ करवाने से पीछे हट गई है। वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार डा. स्वामीनाथन की रिपोर्ट लागू नहीं कर रही।

उन्होंने कहा कि किसानों का पूरा कर्जा माफ किया जाए तथा खेती नीति किसान व मजदूर पक्षीय बनाई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन किसानों ने खुदकुशी कर ली उनके परिवारों को 10-10 लाख रुपए मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए, बेसहारा पशुओं का मसला हल किया जाए, बिजली की दरों में की गई वृद्धि वापस ली जाए व ट्यूबवैलों की मोटरों पर बिजली के मीटर लगाने बंद किए जाएं।इस मौके पर गुरांदित्ता सिंह भागसर, राजा सिंह महाबद्धर, गुरपाश सिंह सिंघेवाला, मलकीत सिंह, अजायब सिंह मल्लन, मनोहर सिंह सिखवाला, जङ्क्षगदर सिंह बुट्टर शरीह, गुरतेज सिंह थांदेवाला, प्रताप सिंह थांदेवाला व दर्शन सिंह भुट्टीवाला आदि उपस्थित थे।

swetha