जहरीली दवा निगलकर किसान ने की खुदकुशी

punjabkesari.in Monday, Mar 18, 2019 - 04:55 PM (IST)

सादिक (परमजीत): यहां नजदीकी गांव शेर सिंह वाला में गत दिन आर्थिक पक्ष से तंग एक किसान गुरपाल सिंह (45) पुत्र भजन सिंह की तरफ से जहरीली दवा निगलकर खुदकुशी करने का दुखदाई समाचार प्राप्त हुआ है। 

एकत्रित की जानकारी अनुसार शेर सिंह वाला का मृतक किसान की शादी न होने के कारण अपने भाई के साथ ही रहता था। वह अपने घर रखे पशुओं का दूध बेचकर गुजारा करता था, परन्तु दूध का रेट कम मिलने करके वह परेशान रहता था और लिया कर्ज वापिस लौटाना कठिन हो रहा था और घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हो रहा था। इससे परेशान उसने घर के पास जहरीली दवा निगलकर जीवन लीला समाप्त कर ली। 

जानकारी देते हुए त्रिलोक सिंह ने बताया कि गुरपाल सिंह को मैडीकल कालेज और अस्पताल फरीदकोट में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृतक ऐलान दिया।

Mohit