घर में दाखिल होकर व्यक्ति पर की फायरिंग, घायल

punjabkesari.in Thursday, Feb 21, 2019 - 10:29 AM (IST)

संगरूर(विवेक सिंधवानी,गोयल): घर में दाखिल होकर एक व्यक्ति पर फायरिंग करने के आरोप में 1 नामजद व 2 अज्ञात व्यक्तियों विरुद्ध थाना सिटी अहमदगढ़ में केस दर्ज किया गया है।

सहायक थानेदार दर्शन सिंह ने बताया कि मुद्दई गौरव गोयल ने पुलिस को बयान दर्ज करवाए कि गत 18 फरवरी की रात करीब 8.15 बजे उसके घर 3 व्यक्ति आए जिनके मुंह कपड़े से ढके हुए थे। उनमें से एक व्यक्ति ने उसको मार देने की नीयत से उस पर फायर किया जिस कारण वह नीचे गिर गया और दूसरा फायर उसके हाथ में लगने के कारण वह जख्मी हो गया। पुलिस ने उसके बयानों की जांच करने उपरांत आरोपी अवतार सिंह और 2 अज्ञात व्यक्तियों विरुद्ध केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anjna

Recommended News

Related News