CIA स्टाफ की कार्यवाही, 5 लाख से अधिक जाली भारतीय करेंसी समेत 4 गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Sep 07, 2020 - 04:55 PM (IST)

जैतो (वीरपाल /गुरमीतपाल): सी. आई. ए. स्टाफ जैतो ने चार व्यक्ति 5,38,900 रुपए की जाली भारतीय करंसी समेत गिरफ़्तार किया है। एसआई कुलवीर चंद शर्मा अनुसार जाली करेंसी के साथ पकड़े गए मुलजिमों की पहचान गुरमीत सिंह पुत्र बचन सिंह, जसवंत सिंह उर्फ राजा रोड़ीकपूरा (गुलाबगढ़), विजय पुत्र मन्ना सिंह और राजपाल सिंह पुत्र जंगीर सिंह निवासी गुरूहरसहाए के तौर पर हुई है।

पुलिस ने उक्त मुलाजिमों ख़िलाफ़ कार्यवाही कर मामला दर्ज कर लिया है। फ़िलहाल पुलिस की तरफ से गिरफ़्तार किये गए आरोपियो के पास से गहराई के साथ पूछताछ की जा रही है। इस मामले में बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tania pathak

Recommended News

Related News