कोटकपूरा के गुरुद्वारा बाजार में करियाना दुकान को लगी आग, लाखों का समान जलकर राख
punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2026 - 05:54 PM (IST)
कोटकपूरा (नरिन्द्र): स्थानीय गुरुद्वारा बाजार में गत आधी रात को एक करियाना दुकान को भयानक आग लग जाने कारण अंदर पड़ा सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची व काफी जद्दो जहद के बाद आग पर काबू पाया परंतु तब तक दुकान का ज्यादातर समान जलकर राख हो चुका था। दुकानदार के अनुसार उसका करीब 4 से 5 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है।
जानकारी के अनुसार कोटकपूरा के गुरुद्वारा बाजार में गत कई वर्षों से करियाने का काम कर रहे बिट्टू कालड़ा व उसका भाई मंगलवार रात रोजाना की तरह दुकान बंद करके घर चले गए। इस दौरान आधी रात करीब 12.30 बजे नजदीक रहने वाले एक व्यक्ति ने दुकान में से धुंआं निकलता देखा व उन्हें सूचित किया। इसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचे व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने पुलिस प्रशासन व स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पााय मगर तब तक काफी नुक्सान हो चुका था। दुकानदार बिट्टू कालड़ा ने बताया कि दुकान में रखे फ्रिज में शार्ट सर्किट कारण आग लगी हो सकती है, जिसने कम समय में ही भयानक रूप धारण कर लिया। इस मामले में समाज सेवी हरप्रीत सिंह मड़ाक ने प्रशासन व सरकार से मांग की है कि प्रभावित दुकानदार को आर्थिक मदद दी जाए ताकि वह अपना कारोबार पुन: शुरू कर सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

