गोली चलने से होमगार्ड जवान की मौत

punjabkesari.in Saturday, Mar 23, 2019 - 10:21 AM (IST)

मलोट(गोयल, विकास, जुनेजा): बंदूक से अचानक गोली चलने के कारण थाना सदर मलोट में तैनात होमगार्ड जवान की मौत हो गई।

जानकारी देते हुए थाना सदर प्रभारी विक्रमजीत सिंह ने बताया कि स्थानीय थाना सदर में तैनात होमगार्ड कर्मचारी गुरमीत सिंह सुपुत्र प्रीतम सिंह जब सुबह करीब 6 बजे अपनी एस.एल.आर. लेकर ड्यूटी पर जा रहा था तो अचानक गोली चलने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना का एक दुखद पहलू यह भी है कि मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाले सदस्य था। वह अपने पीछे 3 लड़कियां, एक लड़का, पत्नी व बुजुर्ग माता को छोड़ गया है।

swetha