कबड्डी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह मनी की उपचार दौरान मौत

punjabkesari.in Wednesday, Aug 28, 2019 - 11:37 AM (IST)

जैतो(वीरपाल/गुरमीत): करीब 6 दिन पहले अज्ञात व्यक्तियों ने कबड्डी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह मनी पुत्र बलदेव सिंह वासी कोठे माहला सिंह जैतो पर जानलेवा हमला करते हुए उसे गोली मार दी थी। जानकारी अनुसार कबड्डी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह मनी का पी.जी.आई. चंडीगढ़ में इलाज चल रहा था, कल दोपहर उसकी मौत हो गई। मनप्रीत सिंह मनी अपने पीछे रोते-बिलखते मां-बाप, एक बहन व भाई छोड़ गया। पोस्टमार्टम के बाद आज उसका संस्कार कोठे माहला सिंह जैतो में किया जाएगा।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha