कोटकपूरा गोलीकांड मुलजिमों की दायर पटीशनें खारिज

punjabkesari.in Saturday, Nov 16, 2019 - 08:57 AM (IST)

फरीदकोट(स.ह.): कोटकपूरा गोलीकांड में सैशन जज हरपाल सिंह की अदालत ने मुलजिमों द्वारा दायर अर्जियों व पटीशनों को खारिज करते हुए अगली तारीख 29 नवम्बर तक टाल दी।  

सुनवाई दौरान आई.जी. परमराज सिंह उमरानंगल, पूर्व संसदीय सचिव मनतार सिंह बराड़ अदालत में गैर हाजिर रहे, जिनकी अदालत द्वारा हाजिरी के लिए छूट दी गई जबकि मोगा के पूर्व एस.एस.पी. चरनजीत शर्मा, एस.पी. बलजीत सिंह सिद्धू, डी.एस.पी. परमजीत सिंह पन्नू व थाना सिटी कोटकपूरा के पूर्व एस.एच.ओ. गुरदीप सिंह पंधेर अदालत के समक्ष पेश हुए।

swetha