नौजवानों को साहित्य के साथ जोडऩे हेतु साहित्यिक पोस्टर का किया लोकार्पण

punjabkesari.in Monday, Sep 17, 2018 - 01:49 PM (IST)

फरीदकोट (हाली): साहित्य विचार मंच ने नौजवानों को साहित्य के साथ जोडऩे के लिए यहां के सरकारी बरजिंद्रा कालेज में एक समागम दौरान साहित्यिक पोस्टर लोकार्पित किए।इस समागम में मुख्य मेहमान के तौर पर बाबा फरीद संस्थाओं के चेयरमैन इन्द्रजीत सिंह खालसा, ए.डी.सी. गुरजीत सिंह, डा. हरजिन्द्र सिंह, प्रो. फौजा सिंह व  सतनाम सिंह शामिल हुए। इस मौके साहित्य विचार मंच के प्रमुख प्रो. नरिन्द्रजीत सिंह बराड़ ने कहा कि रंगमंच के बाबा बोहड़ भाजी गुरशरन सिंह, युग कवि अवतार पाश, संत राम उदासी व बाबा नजमी की उत्तम रचनाओं को पोस्टरों में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि पुस्तक सभ्याचार पैदा करने व नौजवानों को साहित्य के साथ जोडऩे के लिए साहित्य विचार मंच द्वारा 19 से 23 सितम्बर तक सरकारी बरजिन्द्रा कालेज में पुस्तक मेला भी लगाया जा रहा है, जिसमें 3 दर्जन से अधिक साहित्यिक संस्थाएं शामिल होंगी।

प्रो. बराड़ ने कहा कि 5 दिवसीय पुस्तक मेले में पंजाब भर से पाठक व प्रकाशक शिरकत करेंगे। इस पुस्तक मेले में प्रो. फौजा सिंह बराड़, नामवर कवि विजय विवेक व सुखजीत के साथ रू-ब-रू समागम होगा। इस अवसर पर शिवजीत सिंह, प्रो. राजविन्द्र कौर व साहित्य के साथ जुड़ी अन्य हस्तियां भी उपस्थित थीं।

bharti