दुष्कर्म के मामले से परेशान व्यक्ति ने खुद को मारी गोली, 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, Sep 07, 2022 - 11:23 AM (IST)

श्री मुक्तसर साहिब (तनेजा, खुराना): दुष्कर्म के मामले से परेशान एक 69 वर्षीय व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव के पास से मिले सुसाइड नोट के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मंडी लक्खेवाली के निवासी सुबेग सिंह पुत्र गुरपाल सिंह के खिलाफ गत दिवस थाना लक्खेवाली की पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था जिससे वह परेशान था। इसी के चलते उसने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। थाना लक्खेवाली पुलिस ने मृतक सुबेग सिंह की बेटी के बयानों पर परमजीत कौर वासी अटारी जिला फिरोजपुर, सारज सिंह, कारज सिंह वासी फारूवाला, कश्मीर सिंह वासी फारूवाला, हाल आबाद ममदोट जिला फिरोजपुर, जसवंत सिंह, महेन्द्रो बाई, वासी बारेके, कुलवंत सिंह व कैलाश कौर वासी जलालाबाद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है जबकि उनकी गिरफ्तारी बाकी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


 

News Editor

Kalash