प्रेमी से तंग विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमी गिरफ्तार
punjabkesari.in Wednesday, Mar 04, 2026 - 05:55 PM (IST)
फरीदकोट (जगदीश): जैतो कस्बे में शादी के बाद बने अवैध संबंधों के चलते एक विवाहिता द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में मृतका की सास सहित 2 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर मुख्य आरोपी (प्रेमी) को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका गुरजीत कौर पत्नी जगजीत सिंह निवासी रसाल पत्ती नजदीक राम बाग जैतो ने मौत से पहले अस्पताल में बयान दर्ज करवाए थे कि उसकी शादी करीब 7 साल पहले हुई थी।
इस दौरान उसके संबंध जैतो निवासी लवप्रीत सिंह उर्फ घंडी से बन गए थे। गुरजीत कौर ने आरोप लगाया था कि लवप्रीत सिंह उसके सोने-चांदी के गहने ले गया था लेकिन बाद में न तो गहने लौटाए और न ही उसे अपने पास रखा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

