Faridkot Jail से तलाशी दौरान 2 मोबाइल बरामद, 3 हवालाती नामजद

punjabkesari.in Thursday, Nov 26, 2026 - 06:31 PM (IST)

फरीदकोट(राजन): केन्द्रीय मार्डन जेल फरीदकोट में अलग-अलग बैरकों की तलाशी के दौरान एक टच स्क्रीन व एक की-पैड वाला मोबाइल फोन बरामद होने पर जेल प्रशासन की शिकायत के आधार पर 3 हवालातियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

इस संबंध में पुलिस को भेजे गए पत्र में जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट गुरमेल सिंह ने बताया कि जेल गार्ड की मदद के साथ अलग-अलग बैरकों की तलाशी ली गई थी। इस दौरान एक टच स्क्रीन व एक की-पैड मोबाइल फोन बरामद हुए।

जेल प्रशासन की ओर से थाना सिटी कोतवाली फरीदकोट को भेजी गई शिकायत के अनुसार इस मामले में हवालाती गुरविंदर सिंह वासी गांव पीर मोहम्मद, जिला फिरोजपुर, हरप्रीत सिंह वासी गांव अमीवाला, जिला मोगा व ईश्वर सिंह वासी गांव मन्नूपुर, रायकोट, जिला लुधियाना को नामजद किया गया है। पुलिस की ओर से तीनों हवालातियों के खिलाफ संबंधित एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच सहायक थानेदार गुरपाल सिंह की ओर से की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News