5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश

punjabkesari.in Monday, Jun 24, 2019 - 05:53 PM (IST)

श्री मुक्तसर साहिब (तनेजा, खुराना): शहर के एक मोहल्ले में रहने वाले पुलिस कर्मचारी के बेटे ने पांच वर्षीय मासूम बच्ची को अपने घर में ले जाकर दुष्कर्म करने की कोशिश की। जबकि घर में बच्ची की माता को तब पता चला जब लड़की रोते हुए घर आई और उसके कपड़ों पर खून लगा हुआ था। सोमवार की सुबह बच्ची गली में खेल रही थी जिसे गुरादित्ता सिंह जबरन उठाकर अपने घर ले गया और वहां जबरन उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जब उसने बच्ची को छोड़ा तो बच्ची रोते हुए अपने घर आ गई। पूछने पर बच्ची ने पूरी घटना बता दी। जिसके बाद परिवार ने पुलिस के पास शिकायत की। 

थाना सिटी पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी गुरादित्ता सिंह उर्फ गोरा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जबकि बच्ची का स्थानीय सिविल अस्पताल से मेडिकल करवाया गया है। थाना सिटी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि कानून तोड़ने की किसी को भी अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि वह जल्द ही आरोपिी को भी काबू कर लेंगे।

Mohit