अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार की मौत

punjabkesari.in Monday, Dec 09, 2019 - 03:46 PM (IST)

श्री मुक्तसर साहिब (तनेजा): गत रात्रि स्थानीय कोटली रोड बाइपास पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने के कारण मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी अनूसार अनमोल सिंह (25) पुत्र दर्शन सिंह निवासी संधू कालोनी श्री मुक्तसर साहिब जोकि नई अनाज मंडी में 129 नंबर दुकान बैजनाथ अशोक कुमार के पास काम करता था। रोजाना की तरह वह काम से अपने मोटरसाइकिल पर वापिस अपने घर को जा रहा था। जब वह कोटली रोड बाइपास पर पहुंचा तो उसे किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिस कारण वह गंभीर रुप से घायल हो गया।

जिसे जलालाबाद रोड पर एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से उसे अन्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। थाना सिटी पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरु कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News