ट्रक की चपेट में आने से मोपेड सवार की मृत्यु

punjabkesari.in Thursday, Feb 13, 2020 - 05:07 PM (IST)

मलोट (विकास): आज दोपहर के समय यहां जी.टी.रोड पर एक मोपेड सवार व्यक्ति की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मृत्यु हो गई। जानकारी अनुसार स्थानीय पटेल नगर निवासी मदन लाल जोकि मदन लाल लीडर के नाम से प्रसिद्व था, मोपेड पर किसी भोग समारोह से वापिस आ रहा था जब वह ट्रक युनियन के निकट डिवाइडर के पास सडक पर चढने लगा तो किन्नू से लदे ट्रक की चपेट में आ गया। इस घटना में मोपेड चालक मदन लाल की मौके पर ही मृत्यु हो गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Related News