पुलिस ने कुछ ही घंटों में महिला चोर गिरोह को किया काबू

punjabkesari.in Saturday, Nov 30, 2019 - 12:34 PM (IST)

सादिक(परमजीत, दीपक): सादिक पुलिस ने महिला चोर गिरोह को कुछ ही घंटों में काबू करके अपनी काबिलियत का सबूत दिया है। थाना प्रमुख जगनदीप कौर एस.आई. के नेतृत्व में चोर गिरोह को ढूंढने के लिए बनाई टीमें विभिन्न स्थानों के लिए रवाना हुईं, जिस दौरान 9 महिलाओं को काबू करने में सफलता हासिल हुई। मुख्य अफसर ने बताया कि पीड़ित वेद कुमार के बयानों पर धारा 457/380 आई.पी.सी. 1860 के अंतर्गत अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना सादिक में केस दर्ज किया गया था। इस संबंधी 9 महिलाओं को काबू कर लिया गया है। इन्हें अदालत में पेश करके माल की बरामदगी के लिए पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी।

क्या था मामला
जिक्रयोग्य है कि गत दिवस वेद प्रकाश गक्खड़ की कपड़े की दुकान से लाखों रुपए मूल्य के कपड़े चोरी हो गए थे। इस चोरी में महिला चोर गिरोह का शामिल होना सी.सी.टी.वी. की फुटेज में देखने को मिला था। 
उस समय से ही पुलिस व दुकानदार अपने-अपने स्तर पर चोरों को ढूंढने के लिए सक्रिय थे। इस मौके पर मुख्य मुंशी कुलवंत सिंह, बलविन्द्र सिंह एस.आई., केवल सिंह संधू, कुलविन्द्र कौर, परमजीत कौर, गुरतेज सिंह थे।

swetha