राजा वड़िंग को कैबिनेट रैंक मिलने पर वर्करों में खुशी की लहर

punjabkesari.in Tuesday, Sep 10, 2019 - 04:26 PM (IST)

गिद्दड़बाहा (चावला): गिद्दड़बाहा के विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को मुख्यमंत्री पंजाब का राजनैतिक सलाहकार और कैबिनेट रैंक दिए जाने के फैसले के साथ हलके में खुशी की लहर दौड़ गई। सुबह से ही राजा वड़िंग के स्थानीय दफ्तर में बढ़ाईं देने वालों की भीड़ लगी रही। 

राजा वड़िंग की तरफ से उनके निजी सहायक सन्नी बराड़ ने लोगों की बधाईं कबूली। सन्नी बराड़ ने कहा कि हलका विधायक राजा वड़िंग को जो भी सम्मान मिला है, वह गिद्दड़बाहा हलके के लोगों की वजह से है और आते एक दो दिनों में हलका विधायक हलके के लोगों का धन्यवाद करने के लिए आऐंगे। राजा वड़िंग ने कैबिनेट रैक मिलने पर हलके के लोगों ने मुख्य मंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस हाईकमांड का धन्यवाद किया और खुशी में लड्डू बांटे गए। 

इस मौके सन्नी बराड़, धर्म बोर्ड प्रधान स्वर्ण गर्ग, यूथ कांग्रेस के प्रधान गुरसेवक कोटली, सुखविंदर बादल, लक्खी कोटभाई, नरिंदर भोला, शिवराज सिंह, वकील किंगर सभी काऊंसलर, चीकू मोंगा, एडवोकेट रोहित नारंग, गुरप्रीत जंडिया, सूबा सिंह बबानिया, सुखमंदर मान, इकबाल मान, चरनजीत सिंह ढिल्लों, सरूप सिंह गिल, मक्खन दंदीवाल, सतपाल सत्ती, पवन बांसल, डा.बिन्दू, जगसीर समद्धर, विक्की अग्रवाल, बाबू सिंह सरपंच बबानियां, भोज राज, दर्शन सिंह पूर्व सरपंच गुरूसर, काला ढिल्लों, विपन बांसल, दीपक जैन और गुरप्रीत मान समेत बड़ी संख्या कांग्रेसी नेता और वर्कर उपस्थित थे।

Mohit