कलयुगी मां की घिनौनी करतूत

punjabkesari.in Saturday, May 05, 2018 - 11:01 AM (IST)

श्री मुक्तसर साहिब (तनेजा): स्थानीय कोटकपूरा-जलालाबाद बाईपास से गुजरते रजबाहे से एक 5-6 माह का भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची थाना सिटी पुलिस ने भ्रूण को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया। पुलिस द्वारा भ्रूण दफनाने के लिए श्री मुक्तसर साहिब की प्रसिद्ध संस्था बाबा शनिदेव सेवा सोसायटी को सौंप दिया गया।  

 

जानकारी के अनुसार कुछ बच्चे गर्मी से राहत पाने के लिए स्थानीय कोटली रोड से गुजरते रजबाहे में नहा रहे थे।  इस दौरान उनको एक भ्रूण तैरता हुआ दिखा। उन्होंने भ्रूण को निकालकर बाहर रख गया, जिसके बाद बच्चे घर को चले गए। इस दौरान एक राहगीर की नजर जब उस भ्रूण पर पड़ी तो उसने थाना सिटी पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही ए.एस.आई. गुरतेज सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंच गए। ए.एस.आई. गुरतेज सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। 

swetha