घरेलू कलह के चलते पति ने लगाया फंदा, मौत

punjabkesari.in Tuesday, Jun 11, 2019 - 10:14 AM (IST)

श्री मुक्तसर साहिब(तनेजा): घरेलू कलह के चलते पति द्वारा फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने का मामला सामने आया है।

थांदेवाला रोड स्थित हरगोङ्क्षबद नगर निवासी संता सिंह ने बताया कि उसके बेटे सोनू सिंह की शादी करीब 5 वर्ष पहले गांव सम्मेवाली की सिंकी के साथ हुई थी। उनका आपस में अक्सर की झगड़ा चलता रहता था। गत दिनों सिंकी अपने मायके चली गई थी। इसके बाद परेशान सोनू सोमवार सुबह घर से अचानक ही अभी आने का कहकर चला गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसने बाहर खेतों में लगे टाहली के पेड़ के साथ अपने अंगौछे से फंदा लगा लिया। वहीं से गुजर रहे लोगों ने उन्हें सूचना दी तथा साथ ही पुलिस को सूचित किया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी के प्रभारी अशोक कुमार मौके पर पहुंचे, जिन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया।

swetha