कर्ज से परेशान एक और किसान ने की आत्महत्या

punjabkesari.in Thursday, Jun 07, 2018 - 03:01 PM (IST)

फरीदकोटः मलोट के गांव तरखान वाला में एक किसान ने कीटनाशक दवा पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक किसान की पहचान राजविंदरपाल सिंह(45) के तौर पर हुई है।जानकारी के अनुसार मृतक के सिर पर करीब 9 लाख रूपए का कर्ज था, जिस कारण वह लगातार परेशान रहता था।

इसी परेशानी के चलते उसने बीती शाम अपने घर रखी कीटनाशक दवा पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए मलोट के एक निजी अस्पताल में में भर्ती करवाया गया। परन्तु आज सुबह 6 बजे उसकी मौत हो गई। राजविंदर ने 2 बैंकों से करीब 9 लाख रुपए का कर्ज लिया था। जिसके कारण वह लगातार परेशान रहता था। मौके पर पंहुची पुलिस ने राजविंदर पाल की पत्नी के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। 


 

Anjna