नहीं बंद हुआ खेतों में पराली को जलाने का कार्य

punjabkesari.in Thursday, Nov 15, 2018 - 11:28 AM (IST)

जैतो (जिंदल): पंजाब में धान की फसल की कटाई हो चुकी है व धान मंडियों में लगातार आ रहा है। धान की कटाई कम्बाइनों द्वारा किए जाने के कारण खेतों में पराली बच जाती है। इसे खेतों में ही आग लगाकर खत्म करने का सिलसिला जारी है, मगर पराली को आग लगाने से धुआं फैलता है जिस कारण पर्यावरण जहरीला हो जाता है। यह जहरीला पर्यावरण इंसान की जिंदगी के लिए बहुत ही खतरनाक है व इससे भयानक बीमारियां फैलती हैं। सरकार ने पराली को आग लगाने के लिए पूरी तरह रोक लगा रखी है। 

सरकार द्वारा संबंधित विभागों को चौकस भी किया गया था व पराली जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए भी आदेश जारी किए गए। मगर सरकारी आदेश उस समय ठुस्स होकर रह गए जब खेतों में पराली को जलाने का कार्य पूरे जोरों पर चल पड़ा। आसमान में पराली के  जलाने से धुआं छा गया। 

इस जहरीले धुएं कारण सड़कों पर हादसे होते हैं व इससे भयानक बीमारियां भी लग जाती हैं। इस संबंधी किसानों को जागरूक करने की जरूरत है। इस पर काबू पाने के लिए सरकार को प्रयत्न करने चाहिएं।
 
 

swetha