रेलगाड़ी के नीचे आकर अज्ञात व्यक्ति की मौत

punjabkesari.in Saturday, Nov 02, 2019 - 05:20 PM (IST)

कोटकपूरा (नरिन्दर): कोटकपूरा रेलवे स्टेशन पर रेल गाड़ी नीचे आ जाने कारण एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो जाने का पता लगा है। इस सम्बन्धित पुलिस चौंकी के इंचार्ज ए.एस.आई राजिन्दर सिंह बराड़ ने बताया है कि मृतक व्यक्ति सिर से मोना है और इसकी उम्र करीब 50 साल लगती है। उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति के हरे रंग की डब्बीदार कमीज और काले रंग की पैंट पहनी हुई है। 

उन्होंने बताया कि अभी मृतक व्यक्ति की शिनाखत नहीं हो सकी और शिनाखत के लिए मृतक की लाश को अगले 72 घंटों के लिए बाबा दयाल सिंह सरकारी सिविल अस्पताल कोटकपूरा की मोरचरी में रखा गया है। घटना सम्बन्धित उन्होंने बताया कि आज सुबह रेलवे स्टेशन से तीन गाड़ियों का करीब एक ही समय ही आन-जान था और यह व्यक्ति किसी गाड़ी में से चढ़ते-उतरते समय ही अचानक गिरने कारण गाड़ी नीचे आकर मरा लगता है। इस मौके जी.आर.पी. पुलिस चौंकी कोटकपूरा के इंचार्ज ए.एस.आई राजिन्दर सिंह बराड़ ने कहा कि यदि किसी को मृतक सम्बन्धित कोई जानकारी मिलती है तो उनके साथ 94173-19134 पर संपर्क कर सकता है।

Mohit