प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर लोगों में खुशी की लहर

punjabkesari.in Sunday, Jan 21, 2024 - 01:07 PM (IST)

मलोट: अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के कारण लोगों में प्रसन्नता की लहर है। भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील ग्रोवर ने कहा कि दीपावली का त्योहर तो सदियों से मनाया जा रहा है। किन्तु 22 जनवरी को मनाई जाने वाली दीपावली लंबे इंतजार के पश्चात आई है। उन्होंने कहा कि यह देश के लोगों की भक्ति की विजय है। उन्होंने कहा कि पूरे देश के राम भक्त अपने घर में दीपमाला करके भगवान राम का स्वागत करेंगे। मलोट शहर के संगठनों, मंदिरों द्वारा बडी एल.ई.डी. लगाकर प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण दिया जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here 

 

Content Editor

Neetu Bala