ठंड के कारण वृद्ध महिला की मौत

punjabkesari.in Tuesday, Feb 11, 2020 - 10:27 AM (IST)

जैतो(जिन्दल): पिछले 30 सालों से पीरखाना बस्ती के नजदीक एक झोंपड़ी में बुजुर्ग दम्पति रह रहा था। गत रात्रि ठंड के कारण महिला मनजीत कौर (70) पत्नी चरनदास निवासी की मौत हो गई। यह दम्पति रोजमर्रा शहर में दुकानों व घरों से मांग कर अपना पेट भर रहा था। 

 महिला को मृत देखकर उसके पति चरनदास ने जैतो की समाज सेवी संस्था गोमुख सहारा लंगर कमेटी जैतो के एमरजैंसी नम्बर पर इसकी जानकारी दी। सहारा टीम के सदस्य तुरंत ही घटना स्थल पर पहुंचे और मृतका को उठाकर राम बाग जैतो में अंतिम संस्कार करवाया। सहारा टीम के सदस्यों ने बताया कि इस महिला का कोई आधार कार्ड या वोट कार्ड नहीं था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News