40 ग्राम हैरोइन सहित 1 गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Mar 19, 2018 - 12:51 PM (IST)

फिरोजपुर(कुमार, मनदीप): एस.टी.एफ. यूनिट फिरोजपुर की पुलिस ने जिला पुलिस प्रमुख के दिशा-निर्देशानुसार नशीले पदार्थ बेचने का काम करने वाले लोगों को गिरफ्तार करने के लिए चलाई मुहिम के तहत गश्त के दौरान सैकड़ नहर बस्ती आमे वाली के नजदीक से एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके उससे 40 ग्राम हैरोइन बरामद की है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। 

जानकारी के अनुसार एस.टी.एफ. के सहायक इंस्पैक्टर सुरेश कुमार मनचंदा ने पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान सैकड़ नहर अटारी बस्ती आमे वाली के नजदीक आरोपी देसा सिंह पुत्र ठाकर सिंह निवासी पल्ला मेघा को शक होने पर गिरफ्तार किया। जब पुलिस ने आरोपी देसा सिंह की तलाशी ली तो उसके पास से पुलिस को उसके पास से 40 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। मामले की जांच कर रहे सुरेश कुमार मनचंदा ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

Punjab Kesari